धनबाद:झारखंड ई रिक्सा टोटो संघ ने धनबाद स्थित मनईटांड में संघ के प्रदेश संरक्षक बैभव सिन्हा को झारखंड प्रदेश काँग्रेस में प्रदेश सचिव बनाये जाने पर अंगवस्त्र एवम फूल माला देकर स्वागत किया।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सह ई रिक्शा टोटा संघ के संरक्षक बैभव सिन्हा ने कहा कि टोटो संघ हमारा परिवार है और जिस तरह से आज तमाम सदस्यों का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ है उसके लिए हम संघ का सदैव अभारी रहेंगे। वे हर वक्त टोटो चलको के विकास और उनको होने वाली समास्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हमारे संघ के संरक्षक को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाये जाने से सभी सदस्य बहुत ही उत्साहित हैं। संघ के संस्थापक मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की हमारे संरक्षक बैभव सिन्हा का कद राजनैतिक एवम समाजिक स्तर पर और भी बढ़े।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता श्री संतोष कुशवाहा ने कहा कि बैभव सिन्हा से टोटा संघ को पुरी उम्मीद और विश्वास है की वे हरेक मोर्चा पर टोटा चालकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे । प्रदेश सह संरक्षक तारिक अंसारी ने कहा की झारखंड ई रिक्सा टोटो संघ एक गैर राजनैतिक संगठन है जिसमे विभिन्न राजनैतिक विचारधारा के सदस्य हैं जो टोटो चालको को अपना परिवार का सदस्य समझते है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से संघ के कोषाध्यक्ष रवि साव, गामा राय, सोनू पासवान, समीम अंसारी, कमल दास, दिपक यादव, आनन्द सावरकर, पप्पू साव, पवन कुमार, मनोज साव, राजन कुमार सहित दर्जनों टोटो चालक उपस्थित थे।