धनबाद:गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान,धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जिला के सभी प्रखंडों-नगरों के मंडल कमेटी,पंचायत-वार्ड एवं बुथ कमिटी की समीक्षा को लेकर हाउसिंग कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडो एवं नगर के पंचायतो एवं वार्डों में संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने के साथ आने वाले चुनाव में जिला के सभी विधानसभा के साथ-साथ धनबाद लोकसभ में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है,उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण,पूर्व मंत्रीगण, माननीय विधायक,मंच-मोर्चा के अध्यक्षगण एवं सभी प्रखंड-नगर के अध्यक्षगण एवं तमाम कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।आगे श्री सिंह ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है,भारत जोड़ो यात्रा इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में तानाशाही एवं नकारात्मक की राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली एवं ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम की जा रही है,कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई,बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है,कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी,देश को जाति और वर्ग में धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो गई है कि अगर इसे समय रहते संभाला नहीं गया तो गृह युद्ध तक होने की संभावना हो सकती है,कांग्रेस पार्टी से सदैव देश हित में लोगों के लिए तत्पर और खड़ी रही है और आगे भी रहेगी,कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य देश में प्रेम भाईचारा सद्भावना बना रहे,आजादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोगों भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं,भारत छोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी,माननीय राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने कोने से करोड़ों लोगों का अपार समर्थन मिल रही है और इस यात्रा में करोड़ों लोग निरंतर जुड़ रहे हैं और निश्चित रूप भारत जोडो यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी।उक्त बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि जिला के सभी प्रखंड एवं नगर में संगठन को सशक्त व मजबूत करने का काम करूंगा,आगे उन्होंने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम में सुनिश्चित रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी,प्रदेश डेलीगेट सह प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिन्हा,पप्पू पासवान, मनोज कुमार हाड़ी,डीएन यादव जयप्रकाश चौहान,आनंद मोदक, रंजीत पांडे,बलराम महतो,रत्नेश यादव, मृत्युंजय सिंह,मुकेश प्रसाद,संतोष राय ,पप्पू कुमार तिवारी,अरविंद सैनी,सरफुद्धीन अंसारी, अर्जुन भूइंया,सोहराब अली,अजय पांडे,ब्रजेश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।