धनबाद: मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाकपा माले जिला कमिटी की और से ज्वलंत मुद्दे छ:सूत्री मांगो को लेकर धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता जिला सचिव कार्तिक प्रसाद एवं संचालन राज्य कमिटी सदस्य नागेंद्र कुमार ने की। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा गजट में सरकारी या निजी कंपनियों में 75% स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने संबंधित पास जरूर हुआ परंतु धरातल पर लागू नहीं हो रहा है। आन्दोलनो पर दमन-शोषण चलाया जा रहा है। बाघमारा गोलीकांड उदाहरण हैं। ग्रामीण अपने बाल-बच्चे का भूख शांत करने के लिए रोजी-रोटी के लिए एक टोकरी कोयला उठाता है तो लाठी-गोली चलती हैं। रोज हजारों ट्रक कोयला स्थानीय प्रशासन- प्रबंधन- सीआई एस एफ के नाक नीचे पार हो रही है, जिसमें सफेद्फोशो पर कारवाई नही होती है। धरना के माध्यम से पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के द्वारा छ: सूत्री मांग पत्र उपायुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद को सौपा गया।कार्यक्रम में जिला सचिव कार्तिक प्रसाद,राज्य कमिटी सदस्य नागेंद्र कुमार, कृष्णा सिंह, नगर कमिटी सचिव नकुलदेव सिंह, बलदेव वर्मा सरोज देवी, अजरानी निशानी,कृष्णा प्रसाद महतो, सुधीर महतो, विमल रवानी,सुभाष मंडल, मजीद खान, कोल नेता भोला सिंह, सखी दास, रामेश्वर साव,राजू रवानी, लाठौ रविदास, शान्ति देवी,ब्रह्मदेव साहू, कामता नोनिया, अर्जुन कुम्हार, प्रदीप रवानी, सुरेन्द्र मिस्त्री, मुकुल देवी, बिन्दु देवी, उर्मिला कुमारी, अर्जुन यादव, सरला देवी, जवाहर मांझी, सोनी पासवान, राजेश कुमार, यमुना शर्मा, राज कुमार राम, आसू महतो, जितेन्द्र शर्मा विनय कुमार, पप्पू कुमार, ज्ञानोदय गोर्की, अजय प्रजापति, वीर भगत गोविन्दपुरी समेत सेकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।