धनबाद: मंगलवार को तोपचांची प्रखंड लक्ष्मणपुर ग्राम में ह्यूमन राइट्स मिशन मानवाधिकार मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा मानवाधिकार मिशन के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी बलराम उपाध्याय को तथा धनबाद जिला अध्यक्ष धुर्जटी प्रसाद दुबे धनबाद जिला वरीय उपाध्यक्ष हरेंद्रनाथ तिवारी को ह्यूमन राइट्स मिशन के प्रमाण पत्र,आईडी तथा किट दे कर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात मानवाधिकार मिशन के सभी पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों के बीच एक बैठक किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्रामो, पंचायतों, प्रखंडों, एवं हर घरों में जाकर मानव के जो अधिकार है इसको सभी व्यक्ति के समक्ष जानकारी दें जागृति लाया जाएगा ताकि किसी भी व्यक्ति के अधिकार का किसी प्रकार का हनन ना हो सके और प्रत्येक व्यक्ति के लिए जो मानव अधिकार है उस अधिकार की जानकारी पहुंच सके। इसके बारे में गहन विचार विमर्श किया गया। मानव के अधिकार के लिए ह्यूमन राइट्स मिशन अपने अभियान में वचनबद्ध है। सम्मान कार्यक्रम में राजीव कुमार मिश्रा, धुर्जटी प्रसाद दुबे, हरेंद्र नाथ तिवारी, बलराम उपाध्याय, पवन कुमार दुबे, शिव कुमार दुबे, रामकिशोर राय, जादू राय, रामेश्वरी देवी, रामेश्वरी देवी, कल्पना दुबे, कविता दुबे, सविता दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।