धनबाद–कतरास बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के आदेश अनुसार सिजुआ गोकुल बंग्लो में खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल सभी भक्त जनों का स्वागत श्री सिंह के कार्यकर्ता सुनील सिंह,राजेश सिंह,गिरजेश सिंह,अनिल सिंह एवं उनके सहयोगियों ने किया एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री सिंह द्वारा जलपान,नाश्ता एवं चाय का प्रबंध किया गया।यात्रा के सभी प्रमुख लोगों ने श्री सिंह का आभार प्रकट किया।मौके पर बी.जे.के.एम.एस उपाध्याय बलेश्वर पाठक,रमेश सिंह,ब्रिज बिहारी सिंह,कांग्रेस नेता विकास सिंह,चुनचुन सिंह,राजीव कुमार,कुणाल कुमार,मंटू खान,शंकर दास एवं सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।