धनबाद में दुर्गा सोरेन ने की नई कमेटी गठित हुआ विस्तार




धनबाद: गुरुवार को दुर्गा सोरेन सेना के धनबाद में संगठन को मजबुत करने को लेकर दुर्गा सोरेन सेना की नई कमेटी का गठन धनबाद परिसदन के सभागार में किया गया । जिसमें युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष विशाल बाल्मिकी के नेतृत्व में राहुल कुमार को धनबाद जिलाध्यक्ष, अमीत सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष,प्रेमप्रकाश केशरी को जिला उपाध्यक्ष के साथ संगठन में दर्जनों लोगों को जोड़ा गया ।दुर्गा सोरेन सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष विशाल बाल्मिकी ने बतलाया की पुरे झारखण्ड के साथ साथ धनबाद में भी संगठन को मजबुत बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने झारखंड प्रदेश के युवा विंग का अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। पूरे झारखंड में दुर्गा सोरेन सेना संगठन को मजबूत कर जयश्री सोरेन के हाथों को मजबूत करना प्रथम लक्ष्य है। पूरे झारखंड में दबे कुचले दलितों के उत्थान के लिए दुर्गा सेना कार्य करेगी। किसी भी विभाग में अगर किसी भी कर्मचारी या लोगों का कार्य नहीं होता है तो दुर्गा सोरेन सेना आगे आएगा और लड़कर उनका हक अधिकार दिलाएगा धनबाद के गरीब मजदुरो की सेवा ही दुर्गा सोरेन सेना संगठन का उद्देश्य है । संगठन मजदुरो के हक की भी लड़ाई लड़ेगी ।

Related posts