दिल्ली मे झारखंड गतका टीम का जलवा छठी राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे 12 पदक जिते


धनबाद:दिल्ली के हरिनगर स्थित श्री खाटु श्याम स्टेडियम मे आयोजित 3 दिवसीय छठी राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 1 रजत वा 11 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदकों पर कब्जा कर राज्य का मान बढाया।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड एसोसिएशन ऑफ गतका की महासचिव विद्या ने बताया की 60 सदस्यीय झारखंड गतका टीम के कोच पंचम लाल शर्मा,आरती कुमारी वा टीम मैनेजर मो.तौराब खान थे।ओवरऑल मे क्रमश: पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ रहे।झारखंड की सचिव विद्या को विशेषरूप से सम्मानित किया गया।झारखंड राज्य के लिए रजत पदक अंडर 17 वर्ष, टीम डेमो,
देव कुमार सिंह, रौशन कुमार, जस्मित कुमार, हर्षित कुमार, सुमेन्द्र कुमार ने प्राप्त किया और कांस्य पदक विजेता सिंगल सोटी यश राज,फरी सोटी जस्मित कुमार, सिंगल सोटी अदिती तिवारी रहे।झारखंड राज्य के शानदार प्रदर्शन पर गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव बलजींदर सिंह तुर,राष्ट्रीय काॅनवेनर दिलीप सिंह,झारखंड एसोशियसन ऑफ गतका के अध्यक्ष हरजींदर सिह बामरा,कोशाध्यक्ष अरूण कुमार ने बधाई दी है।

Related posts