धनबाद: गुरुवार को भाकपा माले का घोषित राज्यव्यापी प्रतिवाद कार्यक्रम के तहत राज्य कमिटी सदस्य सह देवरी,गिरिडीह जिला परिषद सद्स्य कॉ. उस्मान अंसारी को गिरिडीह पुलिस के द्वारा बिना वारंट के गिरफ्तारी के खिलाफ धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर भाकपा माले के बैनर तले गिरिडीह पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि राज्य का पुलिस-प्रशासन का मनमानी चरम पर है। एक जनप्रतिनिधि को बिना वारंट का गिरफ्तार करना पुलिसिया कारवाई पर सवालिया निशान खड़ा करता है। हमारी पार्टी कॉ.उस्मान अंसारी को बिना शर्त रिहा करने की माँग करती है। मौके पर राज्य कमिटी सदस्य कॉ. नागेन्द्र कुमार, जिला कमिटी सदस्य कॉ. हरेन्द्र, बलदेव बर्मा, कॉ. गणेश, अजरानी निशानी, जितेन्द्र शर्मा, रामेश्वर साव, अजय प्रजापति, ज्ञानोदय गोर्कि, वीर भगत गोविंदपुरी, कॉमरेड जवाहर जी ,रामचन्द्र राम, सोनी देवी, जमुना शर्मा आदि मौजूद थे।