झरिया: मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने बढ़ती ठंड को देखते हुए झरिया कतरास मोड़ कार्यालय पर पांचो मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में कंबल वितरण करने के लिए कंबल प्रदान किया। इस दौरान रागिनी सिंह ने पैरो से लाचार दिव्यांग रमेश के सहायता मांगने पर उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे आर्थिक सहायता प्रदान की ।इस दौरान मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, बस्ता कोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, लोदना मंडल अध्यक्ष राजाराम पासवान, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, पिंकू चौबे, विजय कुमार चंद्रवंशी, रघु राम, विशाल श्रीवास्तव, रंजीत रवानी के अलावा कई अन्य गणमान्य भाजपा सदस्य मौजूद थे।

