धनबाद: शुक्रवार को सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के महिला विंग की बैठक वेडिंग विल्स मैरेज गार्डन हिरापूर में रखी गई।आगामी 15 जनवरी को होने वाली सामुहिक विवाह की तैयारियों पर महिला विंग की सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की 121 जोड़ें के लिए सभी दुल्हन के लिए लहंगा चुन्नी पहन कर जैयमाला करेंगे।महिलाओं के द्वारा 14 जनवरी को सभी दुल्हन को मेहंदी का रस्म रखा गया है साथ ही संध्या में लेडीज़ संगीत का कार्यक्रम रखा गया है।
सभी दुल्हन को प्रातः 8 बजे से ब्यूटी पार्लर की महिलाओं के द्वारा सजाएं जाएंगे।महिला विंग ने बताया की सभी धर्मों के हिसाब से विदाई की तैयारी की जा रही है।
हिन्दू धर्म के लिए चांदी का बिछिया, सुपारी, रूमाल, दुब,आदी देकर विदाई की जाएगी।गोविन्दा स्वीट्स के द्वारा सभी बच्चों को मिठाइयां भेंट कर विदा की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला विंग की सभी सदस्या सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में एक ही तरह का परिधान पहन कर वैवाहिक सेवा कार्य में जुटी रहेगी।