स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने यंग इंडिया रन मैराथन का किया आयोजन



धनबाद: गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा दिवस के शुभ उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो यंग इंडिया रन मैराथन का आयोजन किया गया।
यह दौड़ धनबाद गोल्फ ग्राउंड से प्रारंभ होकर पार्क मार्केट हीरापुर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमलेश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे पथ प्रदर्शक हमारे आदर्श हैं हम राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग स्वामी विवेकानंद के बताए राह पर चलते हैं स्वामी विवेकानंद ने भारत के धर्म संस्कृति सभ्यता को विश्व के पटल पर पुनः स्थापित करने का काम किया है और इसीलिए भारत के युवा स्वामी विवेकानंद को आत्मसात करते हैं और हम उनको अपने आदर्श मानकर युवा वर्ग अधिक से अधिक देश के विकास में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं इसकी चिंता करते हैं इसी हेतु आज हम यंग इंडिया मैराथन का आयोजन कर रहे हैं जिसमें हम सभी युवा यह नारा देते हुए दौड़ रहे हैं कि भारत का विकास चौतरफा हो और भारत के सभी युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चले।मैराथन रन के पश्चात सभी युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया इस कार्यक्रम में भाजयुमो झारखंड प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, सुमित प्रामाणिक, संजय शर्मा, विकास चौरसिया, हालदार महतो, उत्तम मंडल, मनोज भवानी, अशोक बारीक, सिकन्दर मुर्मू, मुक्तेश्वर महतो,सुजीत महतो,मुल्लू सरदार,रवि कोरंगा,मंटू महतो,राजाराम सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related posts