राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश खूनी संघर्ष के दौरान मारे गए मृतक निरंजन तांती के आवास पोहुचे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शनिवार 21 जनवरी की देर शाम झरिया कतरास मोड़ पोहुचे उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह भी मौजूद रही। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश खूनी संघर्ष के दौरान मारे गए मृतक निरंजन तांती के आवास पोहुचे। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। दीपक प्रकाश और रागनी सिंह ने मृतक के परिजनों का ढांढस बंधाया। साथ ही हिम्मत से काम लेने व मृतक को इंसाफ दिलाने की बात कही। बता दे कि भाजपा और कांग्रेस के खेमे में बंटे दो घरानों के समर्थक गुरुवार 19 जनवरी की सुबह एक दूसरे पर टूट पड़े थे। इसदौरान जमकर बम गोलियां, तलवारे और पत्थर बाजी हुई। आध दर्जन से अधिक दोनो पक्ष के लोग खूनी संघर्ष में जख्मी हो गए थे तो वही एक घायल निरंजन तांती की मौत भी हो गई थी। निरंजन कैटरिंग का काम करता था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झरिया में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए झरिया पुलिस के कार्यशैली पर कई आरोप लगाते हुए झरिया शहर को जंगलराज का अड्डा बन चुका है। झरिया पुलिस प्रशासन की व्यवस्था अपराधियों को शरण देने का काम कर रही है। अपराधियों को नही पकड़ा गया तो सदन से सड़क तक न्यायपूर्वक आंदोलन किया जाएगा। वही भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी एवं झरिया प्रभारी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर आरोपों की झड़ी लगा दी। सैकड़ों की संख्या मे लोग भाजपा मे शामिल हुए यह बात कुछ लोगों को पच नही रही थी। जिसका नतीजा आज देखने को मिल रहा है। रागनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व तीसरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के ऊपर गोली चलती है लेकिन डीएसपी झांकने नही जाते आज इतनी बड़ी वारदात हो जाती है लेकिन इतने घंटों के बाद भी वो घटनास्थल का दौरा नही करते। इससे प्रतीत होता है कि झरिया पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है।

Related posts