प्रकाश प्रसाद सिंह पटेल सेवा समाज के बने नए अध्यक्ष
धनबाद:रविवार को जन जागरण ट्रस्ट भेलाटांड़ के प्रांगण में पटेल सेवा संघ धनबाद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न किया गया। जिसमें प्रकाश प्रसाद सिंह अध्यक्ष, विजय प्रसाद जयसवाल उपाध्यक्ष, जयराम प्रसाद एवं अशोक कुमार सिंह कार्यकारिणी अध्यक्ष,अरुण प्रसाद, सचिव नवल, किशोर प्रसाद सह सचिव, वीरेंद्र कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार मेहता सह कोषाध्यक्ष, रमेश प्रसाद संगठन सचिव, शैलेंद्र कुमार सिन्हा एवं रामस्वरूप प्रसाद कार्यालय सचिव, कार्यकारिणी सदस्यों में रामस्वरूप प्रसाद, सुधीर कुमार, अनिल प्रसाद, अशोक प्रसाद सिंह, नरेश प्रसाद, वाल्मीकि राय एवं मुख्य संरक्षक दामोदर प्रसाद एवं संरक्षक सुशील कुमार सिंह, धनेश्वर महतो, एस.के सिंह, राजू सिंह, गणपत महतो एवं अरुण कुमार मनोनीत किए गए।