धनबाद: रविवार को आसन डाबर रोड स्थित लालमणि वृधा सेवा आश्रम में नियमित सेवाकर्ता अमित सिंह ने अपने 2 वर्षीय पुत्र अंश कुमार का जन्मदिन आश्रम में आश्रय ले रहे वृद्धजनों के साथ केक काटकर मनाया। आश्रम में उपस्थित संगठन के अध्यक्ष मनोज महतो ने कहां वृद्धजनों को भविष्य में वे लगातार यथासंभव मदद करते रहेंगे। वृद्धजनों की सेवा में जेएमएम केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो,नव युवा शक्ति संगठन समिति के अधयक्ष मनोज महतो,संगठन सदस्य गोपी चंद्रा आश्रम के सदस्य ओंकार मिश्रा समेत अन्य सेवाकर्ता उपस्थित थे। आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने वृद्धों के सेवाकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए वृद्धजनों की हाल-चाल लेने की हार्दिक अपील की और कहा आश्रम के सभी वृद्धजन हमारे माता पिता तुल्य है सभी से आग्रह है कि उनका ख्याल और देखरेख करने आश्रम अवश्य आएं।