धनबाद: आने वाले दिनों मासस धनबाद जिला में लोकसभा,सभी विधानसभा तथा नगर निगम का चुनाव पूरे दमखम के साथ गंभीरतापूर्वक लड़ेगी। उक्त बातें मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव दिल मोहम्मद एवं जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान ने अपने संबोधन में कही। जिला सचिव दिलीप कुमार महतो ने कहा कि आज भी मासस अपने जन संघर्षों के बल पर जिला राजनीतिक में अव्वल है। उक्त बातें आज मासस केंद्रीय कार्यालय जिला कमेटी की बैठक में कही। बैठक में निम्नलिखित कार्यक्रम तय किया गया।1. प्रत्येक महीना विचार गोष्ठी का आयोजन करके पार्टी की विचारों से कैडरों का अवगत कराया जाए।2. 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की साझी शहादत जिला स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।3. पार्टी के धनबाद जिला के अंचल कमेटी एवं प्रखंड कमेटी का संगठन सम्मेलन क्या जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शेख रहीम, रुस्तम अंसारी, सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, पवन महतो, हीरालाल महतो, संतोष रवानी, राणा चट्टराज, मोहम्मद अख्तर, नरेश पासवान, विजय पासवान, भगतराम महतो, अजय महतो,टूटन मुखर्जी, मोहम्मद शमसुद्दीन, सारथी मंडल,फटिक मंडल,लाल मोहन महतो, याकूब अंसारी,मनीष यादव, मंटू महतो,राजेश महतो,मोतीलाल हेम्ब्रम, विश्वजीत राय, वेद प्रकाश सिंह, राजेश बिरुआ, सुखदेव पासवान, रामप्रवेश यादव,राज कुमार महतो आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।