धनबाद: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने सर्वप्रथम कतरास मोड़ स्थित कार्यालय तथा झरिया फुलारीबाग, लोदना मोड़, बोरागढ समेत झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में झंडोतोलन किया। उपस्थित सभी ने राष्ट्र गान गाया। इस दौरान बच्चों ने वंदे मातरम् भारत माता की जय के नारे लगाए।