धनबाद: शनिवार को कोयला नगर नेहरू कंपलेक्स में दीक्षा मंडल बीसीसीएल के द्वारा दो दिवसीय आनंद मेंला का किया शुभारम्भ जिसका उद्घाटन धनबाद सांसद पी एन सिंह तथा दीक्षा महिला मंडल के अध्यक्ष मिली दत्ता के द्वारा किया गया। इस मेले में लगभग 65 स्टॉल लगाया गया। साथ ही स्मारिका पुस्तक का विमोचन किया गया है।जिसमें विशेष बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से दीक्षा महिला मंडल के द्वारा जो समाज में अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा यहां पर स्टॉल संचालित की जा रही है। यहाँ पर सभी स्टॉल काफी सुन्दर और अच्छे तरीके से सजाया गया है। आज के कई क्षेत्रों में महिलाएं काफी आगे बढ़ चुकी है। महिला सशक्तिकरण महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल के द्वारा आनंद मेला का आयोजित करने का निर्णय का महिलाओं ने स्वागत किया। जिसमें पिछले करोना काल की वजह से संचालित नहीं हो पाई थी लेकिन इस बार यह आनंद मेला सभी महिलाओं के द्वारा बहुत ही बेहतर और अच्छे तरीके से सुसज्जित की गई है ताकि महिलाएं अपनी सशक्तिकरण को लेकर समाज में एक नई उड़ान के साथ जिंदगी का सफर शुरुआत कर सकें। यह मेला दो दिवसीय है जिसमें कई स्टॉल हस्तशिल्प खाने-पीने तथा डेंटिंग पेंटिंग आदि का स्टॉल लगाया गया है
साथ ही स्मारिका पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके परधनबाद के दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष मिली दत्ता एवं ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन ने मीडिया को बताया की बीसीसीएल के द्वारा दीक्षा महिला मंडल के द्वारा बहुत ही अच्छा तथा महिला सशक्तिकरण और बढा कदम है।वहीं सभी एरिया जीएम की पत्नी द्वारा स्टॉल लगाया गया है जिसमें विशेष बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से दीक्षा महिला मंडल के द्वारा जो समाज में अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा यहां पर स्टॉल संचालित की जा रही है। यहाँ पर सभी स्टॉल काफी सुन्दर और अच्छे तरीके से सजाया गया है। बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल के एक सदस्या ने बताया कि धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीक्षा महिला मंडल समिति की ओर से सामाजिक कार्य कर रहे कई सदस्य के द्वारा यहां पर स्टॉल संचालित की जा रही है। यह मेला दो दिवसीय है। इस कार्यक्रम में दीक्षा महिला मंडल समिति के सदस्य पूर्णिमा गोयल, निभा पांडे, सरिता महापात्रा, स्मिता श्रीवास्तव, नीरू सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे।

