धनबाद के 4 खिलाड़ी टीम मे
धनबाद:भारत सरकार की प्रचलित प्रतियोगिता खेलो इंडिया के लिए 30 जनवरी को 11 सदस्यीय झारखंड गतका टीम मध्य प्रदेश के मंडला के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस से रवाना हुई। टीम मे धनबाद के 4, बोकारो के 3 और पलामु से 1 खिलाड़ी सम्मिलित हैं।इसकी जानकारी देते हुए गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की सचिव विद्या ने बताया की नई दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप के पश्चात 8 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया की गतका चैम्पियनशिप के लिए किया गया। खेलो इंडिया युथ गेम्स के अन्तर्गत गतका प्रतियोगिता का आयोजन 2-4 फरवरी को डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,मंडला मध्य प्रदेश मे होना है।
खेलो इंडिया युथ गेम्स के लिए चयनित झारखंड गतका टीम में रणवीर ठाकुर- राजकमल सरस्वती विधा मंदिर,
पलक परमा कार्मल स्कूल, धनबाद,निकिता मंडल
धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच,श्लोक शर्मा
धनबाद पब्लिक स्कूल,
जेबानाज एम.जी.एम.स्कूल बोकारो,
तनुश्री मंडल एम.जी.एम.स्कूल बोकारो,जस्मित कुमार एम.जी.एम.स्कूल बोकारो, इशुराज सिंह किसान पब्लिक स्कूल पलामु, तथा लड़के के लिए कोच पप्पू कुमार राजकमल सरस्वती विधा मंदिर, लड़कियों के लिएकोच आरती कुमारी
धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच, मैनेजर – राजीव कुमार सिंह
एम.जी.एम.स्कूल, बोकारो के हैं।झारखंड गतका टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए केशव हरोदिया ,दिनेश मंडल, अरूण कुमार, तोराब खान, पंचम शर्मा,संजय रवानी,रोहित कुमार ने अपनी शुभकामना दी है।