भाजपा कार्यकर्ता स्व. निरंजन तांती के श्राद्धकर्म में पहुंची रागिनी सिंह, दी आर्थिक सहायता



धनबाद:कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट एवं हिंसक झड़प मे शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ता निरंजन ताती के श्राद्ध कर्म में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह पहुंची।जहां रागिनी सिंह की अगुवाई में मृतक भाजपा कार्यकर्ता निरंजन ताती को भाजपाइयों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं भाजपा संगठन की ओर से भाजपा नेत्री के हाथो मृतक निरंजन की पत्नी को आर्थिक सहायता दी गई।भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि निरंजन की हत्या व्यर्थ नहीं जाएगी।उसके हत्या आरोपियों को सजा दिलाने के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।मौजूदा सरकार और झरिया पुलिस हत्यारों को बचाने और भाजपा के लोगो को परेशान कर रही है।आने वाले समय में झरिया की जनता इसका जवाब देने की तैयारी कर ली है। रागिनी सिंह ने कहा कि स्वर्गीय निरंजन की पत्नी एवं बच्ची के लालन पोषण की जिम्मेदारी भाजपा की और से ली गई है और आश्रितो को हर संभव सहायता के लिए संगठन प्रयासरत रहेंगी।साथ ही स्वर्गीय निरंजन के भाई को नियोजन दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि उनका परिवार के भरण पोषण सुचारू रूप से चले।इस दौरान मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, मानस प्रसून, अभिषेक पाण्डेय, दिलीप भारती, अरिंदम बैनर्जी, संतोष शर्मा, शैलेश सिंह,चंद्रवंशी राज, किशोर जैना, स्वरूप भट्टाचार्य, राजेश पासवान, ललन पासवान, दिलीप आडवाणी, राहुल सोनी, अखिलेश सिंह, छोटू सिंह, बप्पी बावरी, धर्मवीर पासवान, रोशनी पांडेय, अमन पासवान के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts