झरिया: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का जन्मदिन शनिवार को झरिया कोयलांचल में उत्साह के साथ मनाया। झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ केक काटकर पूर्व विधायक संजीव सिंह का 40 वा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। मौके पर रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं व नेताओं को केक एवं मिठाई खिलाई। समर्थको ने दीर्घायु कामना के साथ जल्द ही जेल से रिहा होने की कामना की। वही आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्री संजीव सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में उनके द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को दर्शाने हेतु क्रायकर्ताओं ने केक के माध्यम से संदेश देने का काम किया जिसमे विधायक जी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ने का संदेश दिखाया गया। भाजपा समर्थक और जनता मजदूर संघ कुंती गुट के समर्थको ने रागिनी सिंह को संजीव सिंह की जन्मदिन की बधाई दी। सुबह से ही गुलदस्ता, बुके भेंट करने वालों का तांता लगा रहा। संजीव सिंह की जन्मदिन की खास बात यह रही कि जन्मदिन पर झरिया शहर के धर्मशाला रोड में युवा संगठन द्वारा एक दिवसीय नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य एवं निरोग काया की कामना सभी लोग करते हैं. ऐसे में, नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन श्रेयस्कर है. जांच शिविर आयोजन के लिए उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। लगभग 5 दर्जन से अधिक लोगों ने अपने नेत्रों का एवं रक्त, ब्लड प्रेशर, मधुमेह आदि की जांच कराई। इस अवसर पर असरफी हॉस्पिटल की टीम डॉ सूरज मिश्रा एवं जांच टीम में शामिल थे।
Related posts
Dhanbad:उपायुक्त ने किया नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण
Dhanbad:उपायुक्त ने किया नवनिर्मित प्रेस क्लब भवन का निरीक्षणधनबाद:उपायुक्त ने लिया माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
उपायुक्त ने लिया माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजाचक्रधरपुर मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव |
चक्रधरपुर मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव |