महिला सशक्त होंगी तभी राष्ट्र और समाज सशक्त होगा:डॉ. महुआ माजी



धनबाद: शनिवार को जोड़ाफाटक के इंडस्ट्रीज एवं कॉमर्स सभागार में आज आयोजित नारीशक्ति सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी जागो संस्था के प्रमुख चुन्ना यादव, प्रीति पूजा, अनिल पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सांसद महुआ माजी ने कहा कि नारी का सशक्तिकरण तभी होगा जब पुरुष उनके सपनों को पंख दें। उन्होंने कहा महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है। उन्होंने कहा झारखंड की सरकार महिलाओं को शिक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए स्किल डेवलोपमेन्ट से लेकर स्वरोजगार के अवसर महिलाओं को दे रही है। उन्होंने कहा महिलाएं जब सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा। इस मौके पर डॉ.महुआ माजी ने स्किल डेवलपमेंट पर काम करने वाली महिलाओं को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Related posts