ऑल इंडिया प्यामें इंसानियत फोरम धनबाद यूनिट ने वृद्धजनों को भेंट की खाद्य सामग्री
धनबाद: शुक्रवार को लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वृद्धजनों को प्यामें इंसानियत फोरम धनबाद यूनिट ने चावल, दाल, आटा, तेल, बेसन सत्तू, बिस्किट,किचन मसाला एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। लालमणि में इस मौके पर उपस्थित आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा 2006 में हम तीन दोस्तों ने राजेश खन्ना की अवतार फिल्म देखकर जिसमें नायक राजेश खन्ना ने असहाय वृधो के वृद्धजनों के लिए वृधा आश्रम बनाया था उसी कहानी से प्रभावित होकर मैं नौशाद गद्दी, मेरे दोनों मित्र स्वर्गीय रामजी यादव एवं स्वर्गीय मनोरंजन कुमार सिंह ने बिहार झारखंड का पहला वृद्धा आश्रम लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की नींव रखी थी। और असहाय अनाथ वृद्धों की नि:शुल्क सेवा करने का संकल्प लिया। तब से अब तक अथक प्रयास प्रयत्न कर अभी वर्तमान में 35 वृद्धजनों के जीवन यापन के समस्त सामग्रियों का, स्वास्थ्य चिकित्सा का, खुद से और लोगों से आश्रम आने का विनती कर इनके रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर रहा हूं। और आज की सेवा के लिए मैं मोहम्मद फैजान अंसारी समेत समस्त सेवा कर्ताओं को उनके योगदान के लिए हार्दिक रूप से शुक्रिया अदा करता हूं। सपरिवार छात्र-छात्राएं, संस्थाएं महिला संस्थाएं, समाजसेवी धनबाद जिला के प्रशासनिक अधिकारी, धनबाद पुलिस, बैंकों जीसीएसआर के तहत मदद एवं बीसीसीएल के सीएसआर के तहत निर्माणाधीन हॉल भवन की मदद, सेल के सामग्रियों की सीएसआर के तहत मदद का आश्रम प्रबंधन और वृद्धजनों की तरफ से बहुत ही हार्दिक धन्यवाद एवं स्वागत। साथ ही इनके अलावा अन्य सेवाकर्ता भी अपना कीमती वक्त निकालकर इनकी सेवा कर, सुध बुध लेकर एक बहुत ही पुण्य एवं इंसानियत भरा कार्य करते हैं। समस्त वृद्ध जन उनकी संपन्नता एवं खुशियों के लिए ईश्वर से कामना करती है और आशीर्वाद देती है। सबसे बड़ी बात माता पिता तुल्य आश्रम के समस्त वृद्धजन उनके आने से, उतने समय के लिए बहुत ही आनंदित होते हैं और उनमें अपना परिवार ढूंढते हैं और जीवन के अंतिम पड़ाव में अपने मासूम मुस्कान के साथ सभी को ढेर सारा आशीर्वाद देते हैं। शुक्रवार को आश्रम में प्यामें इंसानियत फोरम के सदस्यों ने कहा बहुत सुना था,अखबारों में पढ़ा था आज संस्था को पहली बार आश्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और अब तो इनकी सेवा करके, वृद्धजनों से मिल कर हमेशा यहां आकर इनकी सेवा करने की इच्छा संस्था के सभी सदस्यों की हार्दिक रूप से भावुकता पूर्ण हमेशा प्रयास रहेगा । ऑल इंडिया प्यामें इंसानियत फोरम धनबाद यूनिट के मोहम्मद नौशाद आलम, अफजाल अहमदअंसारी, मोहम्मद निसारउद्दीन, महताब आलम, फरहान अख्तर, तोहिद आलम, मोहम्मद वकार आजम, एजाज अहमद आश्रम के केयरटेकर सुबल सिंह शांति देवी एवं अन्य सेवकर्ता उपस्थित थे।