धनबाद:बुधवार को लालमणि वृद्ध सेवा आश्रम के समस्त वृद्धजनों ने लिट्टी पार्टी का भरपूर आनंद लिया। बहुत दिनों से आश्रम के बुजुर्गों को लिट्टी चोखा और चटनी खाने की चाहत थी. उनकी इस इच्छा की पूर्ति नौशाद गद्दी के प्रयास से इन लोगों के लिए बढ़िया वाली लिट्टी चोखा की व्यवस्था संयुक्त रूप से देवाशीष विश्वास गोपाल चट्टोराज विकास कांति खान चंडी प्रसाद तारक घोष कलपात्रों राय विजय विश्वकर्मा के द्वारा कराया गया.लिट्टी चोखा का भरपूर आनंद लेकर आश्रम के वृद्धजनों ने व्यवस्थाकारों की खूब प्रशंसा की तथा अपना आत्मिक आशीर्वाद दिया। इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने आश्रम में आए सभी सेवाकर्ताओं को वृद्धजनों को स्वादिष्ट लिट्टी चोखा की व्यवस्था के लिए आश्रम प्रबंधन की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।