रामगढ़: शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा बनाए गए रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के स्टार प्रचारक,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने रामगढ़ विधानसभा के गोला,सोसो,चितरपुर रामगढ़ सहित कोलियरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में जनसंपर्क और चुनावी सभा किया एवं चितरपुर में आम सभा की गई।चितरपुर आमसभा में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,शहजादा अनवर के साथ-साथ रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो ने संबोधित किया गया और कांग्रेस प्रत्याशी की सुनिश्चित जीत दिलाने को लेकर सभी पंचायत प्रभारी और बूथ कमेटी के सदस्यों को आह्वान किया। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क अभियान के क्रम में कहा कि 3 वर्षों में विधायक ममता देवी ने क्षेत्र के जनता के हित में संघर्ष करते हुए अपने छोटे से कार्यकाल में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर उल्लेखनीय कार्य किए हैं रामगढ़ की जनता ने भारी जनादेश के साथ ममता देवी को विधायक बनाया था पर भाजपा और आजसू ने संयुक्त रूप से एक साजिश रचकर गवाहों को प्रभावित करते हुए झूठा केस में फंसाने का काम किया है,वहां की जनता भाजपा आजसू की चाल,चेहरा चरित्र को समझ चुकी है और चुनाव में उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी, रामगढ़ में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने 15 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया,मंत्री भी रहे इसके बावजूद क्षेत्र का विकास करने में विफल रहे और वहां के लोगों को छलने का काम किया,आगे श्री सिंह ने कहा कि लोकहित और समाज कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा,महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के प्रति मिल रही लोगों का अपार समर्थन देख कर भाजपा आजसू के लोग बौखला गई है, आगे उन्होंने लोगों से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतों को समर्थन,साथ और आशीर्वाद देते हुए भारी मतों से सुनिश्चित जीत दिलाने का आह्वान किया। मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की झारखंड की महागठबंधन की सरकार के कार्यों से प्रभावित लोगों का रामगढ़ में महागठबंधन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के प्रति अपार समर्थन मिलता देख भाजपा आजसू के लोग बौखला गई है,आगे उन्होंने कहा कि ममता देवी ने महज 3 वर्षों के कम समय में झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का उल्लेखनीय प्रयास किया है महागठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के प्रति लोगों को अपार समर्थन मिल रही है और रामगढ़ की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी,आगे उन्होंने कहा कि रामगढ़ के अंदर ये जनआक्रोश,दमन और शोषण के खिलाफ है, जनता पुण: इस शोषण,दमन के खिलाफ वोटों से अपना जवाब देगी।मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र के लोग जो रामगढ़ में भाजपा आजसू के 15 सालों के शासन काल के गुंडाराज से पीड़ित रहे हैं,वैसे सभी लोगों का अपार समर्थन,साथ और सहानुभूति महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के साथ है,वहां की जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा आजसू को मुंहतोड़ जवाब देगी और रामगढ़ के उपचुनाव में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।