धनबाद:नव संकल्प मंच भूली नगर धनबाद के तत्वावधान में पप्पु सिंह के पुत्री पलक परमा जो खेलों इंडिया खेलों जो मध्यप्रदेश में आयोजित की गई थी। पलक परमा जो गदका में कांस्य पदक जीती थी।जहां पर बीस राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।कांस्य पदक विजेता पलक ने झारखंड प्रदेश का नाम रोशन किया। नव संकल्प मंच भूली नगर धनबाद ने पलक परमा के प्रतीभा को सम्मानित करने का काम किया । पलक को मोमेंटो, माला और मिठाई खिलाकर शुभकामना दी गई।साथ ही पप्पु सिंह को अंग वस्त्र देकर भी सम्मानित किया गया। मंच के संरक्षक नीलू कांत सिन्हा, सरजू सिंह ने कहा मंच लगातार सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहता है और उत्साहित करने का काम करता है। वही सचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा मंच का मिशन और विजन प्रतिभा को निखारना है। धनबाद के सामाजिक कार्यों में लगे रहने वालो में विजय कुमार हरिओम ने कहा समाज में जो बच्चे प्रतिभावान रहते हैं हमलोग उपस्थित होकर उनके माता पिता और बच्चे को उत्साहित करने का काम करते हैं। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह, राजू हाड़ी, राजदेव राम, कोषाध्यक्ष मानस रंजन पाल, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, बप्पी दता, गंगा वाल्मीकि,कार्यकारी अध्यक्ष राणा दता, सह सचिव ब्रजेश सिंह, सतेन्द्र सिन्हा, मनमोहन सिंह, संतोष सिंह, प्रयाग रविदास ,मनोज सिंह ,मनीषा बब्बर, पुनम देवी,सुधा कुमारी उपस्थित हुए।

