सिंदरी:जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक उत्थान स्मृति सेवा समिति की ओर से रविवार को सिंदरी रंगामाटी दुर्गा मंदिर मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया । उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने की। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोजपा के जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा की कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर की, उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को स्वर दिया उन्हे अपने मौलिक अधिकार का बोध कराया वे देश के क्रांतिवीर ओं में एक थे। दीनानाथ ठाकुर ने उन्हे भारत रत्न से सम्मानित करने की मॉग की। पत्रकार गणेश दीवान वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं विचार थे उनका विचार आज भी प्रसांगिक है।राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामबाबू यादव ने नौजवानों से कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलने की अपील की।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की राह पर चलकर ही कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।मौके पर राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह – गरीब उत्थान के केंद्रीय अध्यक्ष उदय शर्मा, केंद्रीय सचिव प्रवीण कुमार, राजद प्रदेश महासचिव गुलशन खातून, जिलाध्यक्ष अनवरी खातून, चानू कुमारी, राजीव ठाकुर ने समारोह को संबोधित किया।

