कोयलांचल पत्रकार संघ के चुनाव में मुख्तार अहमद तीसरी बार अध्यक्ष एवं राहुल दुसरी बार महामंत्री बने



कोयलांचल पत्रकार संघ का सांगठनिक चुनाव शालीमार स्थित केन्द्रीय कार्यालय में चुनाव प्रभारी अधिवक्ता अंजन सिन्हा तथा पर्यवेक्षक नागेश्वर पासवान, आशिष कुमार घोष तथा कार्यालय प्रभारी समीम हुसैन की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव को लेकर सुबह से ही संघ से जुड़े पत्रकारों के बीच गहमागहमी रही। चुनाव सम्पन्न कराने में जोड़ापोखर थाने की पुलिस का भी सहयोग रहा। अनुशासन समिति की अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए । वही चार पद संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री तथा सचिव पद पर गुप्त मतदान के जरिये चुनाव किया गया। गुप्त मतदान में संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव को 63 तथा चंद्र देव मिश्रा को 52 वोट मिला, अध्यक्ष पद पर मो मुख्तार अहमद को 85 तथा फरीद अहमद को 30 वोट मिला, महामंत्री में राहुल मिश्रा 59 वोट तथा सुनील सिंह को 37 वोट, सचिव पद में अरुण कुमार को 88 तथा असलम अंसारी को 11 वोट मिला। सभी विजय उम्मीदवार को समारोह कि मुख्य अतिथि झारिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने प्रमाण पत्र देकर शुभकामना दिया। मो मुख्तार अहमद अध्यक्ष पद पर तीसरी बार राहुल मिश्रा महामंत्री में दुसरी बार एवं आदित्य सिंह कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दुसरी बार निर्वाचित किए गये है। वही सचिव पद पर अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश सिंह, संरक्षक पद पर अशोक श्रीवास्तव तथा अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार सिन्हा पहली बार चुने गए है। मौके पर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए मो मुख्तार अहमद, महामंत्री पद राहुल मिश्रा, सचिव अरुण कुमार तथा संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी जीत के लिए सभी पत्रकारों को धन्यवाद देते हुए आगे मिलजुलकर पत्रकारों के हितों के लिए काम करने की बात कही। वही समारोह कि गवाह बनी विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि पत्रकारो के हित के लिए आगे बढ़चढ़ कर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार देश की आईना होता है। कोयलांचल पत्रकार संघ के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहूँगी। उन्होंने करोना काल में पत्रकारों कि कर्तव्य परायण कि भूमिका निभाने के लिए सभी पत्रकारों कि सराहना करते हुए कही कि पत्रकार समाज कि प्रहरी होती है। इसलिए वे निर्भीक भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने कि अपील करते हुए समाज कि बुराइयों और समस्याओं के समाधान कराने मदद करने कि अपील किया। उन्होंने जिले के पत्रकारों को पत्रकार बीमा योजना का लाभ दिलाने तथा संघ कार्यालय परिसर में भवन और शौचालय व बाथरूम बनाने का आश्वासन दिया।

Related posts