Dhanbad News Azad Duniya News
धनबाद:हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था की ओर से सोमवार को शांति वाटिका भूली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस आयोजन में मुख्य रूप से नव संकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह,संरक्षक निलुकांत सिन्हा,सचिव मानस रंजन पाल एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हाड़ी समाज के पदाधिकारीगणों को समिति के अध्यक्ष राजु हाड़ी ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया.मंच का संचालन जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजू हाड़ी ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का पर्व है। इस पर्व में लोग सभी तरह की गिले-शिकवे को भूल कर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। होली प्यार-प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देती है.जिला प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए होली का त्योहार मनाने की अपील समाज के लोगों से की। मौके पर मेयर प्रत्याशी मनोज हाड़ी,उपाध्यक्ष बच्चन हाड़ी,महासचिव बुचु हाड़ी,संरक्षक नंदलाल हाड़ी,मनु हाड़ी,नारायण हाड़ी, सुरेश हाड़ी,डब्लू हाड़ी, बादल हाड़ी,बंटी हाड़ी, सुनिल हाड़ी,अमित हाड़ी,प्रकाश हाड़ी, संजय हाड़ी,गंधू हाड़ी, भूटान हाड़ी, विकाश हाड़ी,सिद्धार्थ हाड़ी, राजेश हाड़ी, रामचन्द्र हाड़ी,मंगरू हाड़ी, बबलू हाड़ी,किशन हाड़ी,बिनोद हाड़ी, प्रदीप हाड़ी,माइकल हाड़ी,महिला समिति अध्यक्ष अंजली देवी, सचिव झुनू देवी,गीता देवी उपस्थित थे।