धनबाद:शुक्रवार को महिला दिवस के शुभ अवसर पर भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया दस का दम के जूडो चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए 11 सदस्यीय धनबाद जूडो टीम खेल गांव रांची के लिए रवाना हुई।इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जिला जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया की भारत सरकार ने सिर्फ लड़कियों एवं महिलाओ के लिए देश के दस शहरों मे दस खेल का आयोजन करने का निर्णय लिया है।जिसमे जूडो का आयोजन झारखंड राज्य के रांची शहर को दी गई है।जिसका आयोजन 18 मार्च को होगा जिसमे झारखंड के अलावा उड़ीसा और छत्तीसगढ की लड़कियां भाग लेंगी।धनबाद जूडो टीम में सीता कुमारी,सिद्धी कश्यप,अनुष्का,पुजा कुमारी,
कृत्तिका कुमारी,सिद्धी तरवे
निकिता मंडल,अदिती गुप्ता तथा
कोच विनायक वैभव ब्लैक बेल्ट,सहायक कोच राहुल कुमार और टीम मैनेजर स्मिता दराद को नियुक्त किया गया है।टीम की सफलता हेतू धनबाद जूडो संघ के अध्यक्ष शैयद मतलुब हाशमी,कोषाध्यक्ष विनय रिटोलिया,सुदीप चक्रवर्ती,आरती कुमारी,मनोज सिंह, गणेश कुमार सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

