Dhanbad:भवन निर्माण एवं अन्य सनिर्माण कामगार यूनियन की बैठक संपन्न



धनबाद: शुक्रवार को वाटर बोर्ड कालोनी,पेटिया बस्ती में शिव मंदिर परिसर में भवन निर्माण एवं अन्य सनिर्माण कामगार यूनियन (भारतीय मजदूर संघ) की बैठक हुई।बैठक का नेतृत्व जिला मंत्री दलगोविन्द महतो ने किया।बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री पप्पू विश्वकर्मा उपस्थित हुए।बैठक में समाज सेवी अमलेश कुमार को सदस्यता ग्रहण करवाया गया एवं मजदूरों को झारखंड सरकार भवन निर्माण कल्याण बोर्ड से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया।बैठक में लक्ष्मी नारायण,ललिता देवी,सुनैना देवी,मुन्नी देवी,सविता देवी,इन्दु देवी,कल्याणी देवी,सरोज देवी,सुशील यादव,ज्ञानप्रकाश आदि लोग उपस्थित हुए।

Related posts