*खेलो इंडिया की पदक विजेता पलक परमा का विशेष सम्मान*
गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के द्रारा नन्हें कदम प्ले स्कूल, शास्त्री नगर,धोवाटांड मे खिलाड़ियो का अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया.
इसकी जानकारी देते हुए संघ की सचिव श्रीमती विद्या ने बताया की खेलो इंडिया मे इस वर्ष झारखंड राज्य को कांस्य पदक दिलाने वाली धनबाद की पलक परमा को विशेषरूप से सम्मानित किया गया,साथ ही
4 लड़के: जस्मित कुमार, रणवीर ठाकुर, श्लोक शर्मा,इशुराज सिंह.
3 लड़कियां : जेबा नाज,निकिता मंडल,तनुश्री मंडल.
कोच : आरती कुमारी,पप्पू कुमार. मैनेजर : राजीव कुमार सिंह को शाॅल ,मोमेंटो वा पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया गया .
अभिनंदन समारोह की शुरूआत राष्ट्रीय खिलाड़ी विनायक वैभव के जन्मदिन उत्सव से हुई तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी पौधा देकर किया गया.
इसके पश्चात खेलो इंडिया युथ गेम्स, मंडला ,मध्यप्रदेश 2023 मे झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले धनबाद, बोकारो वा गढवा के गतका खिलाड़ियों को शाॅल, मोमेंटों वा केशरीया पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया गया.
कार्यक्रम के अनंत मे सभी खिलाड़ियों,कोच ,मैनेजर, अतिथि वा उपस्थित खेल प्रेमियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया.
समारोह के मुख्य अतिथि गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष केशव हारोदिया , विशिष्ट अतिथि ,सचिव विद्या,कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल,भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो प्रभारी पुरूषोत्तम सिंह चन्द्रवंसी, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के उप प्राचार्य मनोज कुमार,समाजसेवी कुणाल कुमार,श्रुति ईंस्टियुट के डायरेक्टर मनोज सिंह,पंचम लाल शर्मा , दयानंद तिवारी, गौरी शंकर सिंह, अरुण कुमार, गणेश सिंह, संजय रवानी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.
समारोह को सफल बनाने मे सुदीप चक्रवर्ती,प्रेम बावरी, शिवम कुमार, सुधीर कुमार, कुणाल विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, शुभम मंडल का योगदान सराहनीय रहा.