Dhanbad:प्रदेश यादव महासभा ने मोहन गोप को किया सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार मोहन गोप को तीसरी बार मिला लिली मीडिया फेलोशिप अवार्ड



धनबाद: प्रदेश यादव महासभा झारखंड धनबाद के जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में वरीय संवाददाता मोहन गोप को तीसरी बार लिली मीडिया फेलोशिप अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया। अशोक यादव ने कहा झारखंड बिहार और बंगाल से मात्र एक नाम मोहन गोप को अवॉर्ड मिलना झारखंड सहित पूरे देश को इस पर गर्व है और प्रदेश यादव महासभा झारखंड सरकार से मांग करती है जैसे अन्य राज्य में वहां के सरकार द्वारा फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित लोगों को विशेष सम्मान दिया जा रहा है उसी तरह झारखंड सरकार भी वरिष्ठ
पत्रकार मोहन गोप को सम्मानित करे। मोहन गोप को इस उपलब्धि के लिए बधाई देने एवं सम्मानित करने में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर यादव, संरक्षक कामेश्वर यादव, गोप एकता मंच के शिवपूजन गोप, संजय यादव, अशोक यादव, एनएन यादव, रंजीत यादव, एस के यादव, एवं संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts