धनबाद.युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के संस्थापक दिलीप सिंह को डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है.ओडिशा के पुरी स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय ने ब्राह्मणडिहा तोपचांची स्थिति रजिस्टर्ड कार्यालय द्वारा संस्था के केंद्रीय सदस्य सतनारायण गोंड केंद्रीय सदस्य अभिजीत कुमार,बोर्ड मेंबर असिस्टेंट स्टेट इंचार्ज उड़ीसा, चितरंजन बिसवाल के निर्देशानुसार इसकी घोषणा की गई है। दिलीप सिंह ने बताया यह संस्था महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला उत्पीड़न के रोकथाम हेतु अभियान व जरूरतमंद महिलाओं की सहायता, बाल श्रम की रोकथाम,नशा मुक्ति अभियान, गरीब बच्चों की उचित शिक्षा का प्रबंध करना व करवाना, रक्तदान व रक्तदान शिविर का आयोजन वृक्षारोपण अभियान,आत्मनिर्भर योजना अभियान सरकारी योजनाओं को सुदूर ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाने में मदद, महिलाओं को सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने समेत महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है.उन्होंने कहा संस्था ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे निभाते हुए इस दिशा में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे.