सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की
धनबाद.शिक्षामंत्री के निधन पर धनबाद परिसदन में दी गयी श्रद्धांजलि
धनबाद.झारखण्ड राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन से पुरे राज्य में शोक की लहर है. झामुमो, धनबाद ज़िला समिति ने धनबाद परिसदन में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि दी।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हैं, जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता है.मौके पर अमितेश सहाय
केंद्रीय सदस्य, झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,जिला सचिव मन्नू आलम,
संगठन सचिव मदन महतो समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया-
लखी सोरेन,झामुमो जिलाध्यक्ष
झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर विधायक राज सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डटे रहने वाले जगरनाथ महतो का जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार एवं शुभचिंतको को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से मर्माहत हुं ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और स्वर्गीय जगरनाथ महतो की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर मायुमो एवं बी सी के यु ने श्रद्धांजलि दी
बिहार कोलियरी कामगार यूनियन एवं मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने आज ईस्ट बसुरिया यूनियन कार्यालय के बाहर झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो,दुलाल चंद्र बाउरी,भोला चौहान,टेकलाल महतो,नंदकुमार राम,संदीप बाउरी,हीरा महतो, बुटा दा,कजली देवी, शकुंतला देवी आदि शामिल थे।
जगरनाथ महतो के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर:ब्रजेंद्र
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि आज झारखंड एक अपने सच्चे सपूत को खो दिया है जगन्नाथ बाबू एक जुझारू और संघर्षशील नेता थे और जिंदगी में कभी भी हार नहीं मानी झारखंड के शिक्षा उत्पाद एवं मद्य निषेध तथा साक्षरता मंत्री के रूप में बहुत सारे ऐसे कार्य किए हैं जो जनहित में बरसों याद किया जाएगा उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर छा गई है हालांकि जगन्नाथ बाबू डुमरी विधानसभा से चुनाव जीते थे लेकिन पूरे झारखंड में उनका डंका बजता था और झारखंड के नेताओं में एक अग्रणी नेता के रूप में जाने जाते थे मैं कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से जगरनाथ महतो जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और साथ-साथ ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की अपार शक्ति दे।