जमशेदपुर के रवि शंकर तिवारी 15 अप्रैल को दिल्ली में अनमोल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे: प्रमोद कुमार मिश्र



धनबाद: गुरुवार को सैल्यूट तिरंगा के वरिष्ठ प्रवक्ता बॉबी पांडे ने जानकारी दी की राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा 15 अप्रैल को संध्या 4 बजे दिल्ली जनपथ स्थित वेस्ट एंड कोर्ट में एक वृहत कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे 50 गणमान्य एवं सर्वमान्य प्रतिष्ठित वीरांगनाओं को उनकी कृत्तित्व के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सैल्यूट तिरंगा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड प्रदेश का सौभाग्य है कि इसी कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर निवासी सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी को उनकी संगठन एवं राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, त्याग एवं पूर्ण समर्पण के आधार पर अनमोल रत्न पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है। रवि शंकर आज प्रातः जमशेदपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज तिवारी,सांसद, ऋतु खंडूरी,उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष,श्याम जाजू , वरिष्ठ भाजपा नेता,कपिल स्वामी, राष्ट्रीय संरक्षक,सैल्यूट तिरंगा की गरिमामय उपस्थिति सुनिश्चित है। सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान्यवर सच्चिदानंद पोखरियाल एवं कार्यक्रम निगरानी समिति के सदस्यगण गिरीश पाठक,राज कुमार सिंह, मनोज त्यागी, कुमार सौरभ, राहुल सहित दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह,प्रदेश प्रभारी राव सतवीर, चित्रा दलाल, पायल झा, साधना सिंह, सीमा, प्रमोद वर्मा उपस्थित रहनेवाले हैं। इसके साथ ही प्रत्येक राज्य से प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति की भी संभावना है।

Related posts