Dhanbad:रागिनी सिंह ने खेल मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट किया



रागिनी सिंह का बोरागढ़ में खेल मैदान बनाने की स्वीकृति का प्रयास ला रहा रंग

धनबाद : पिछले दिनों 18,19,मार्च को सांसद खेल महोत्सव धनबाद 2023 के उद्धघाटन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय कार्य और संस्कृति राज्यमंत्री भारत सरकार अर्जुन मेघवाल झरिया स्थित जेलगोरा मैदान पहुंचे थे। जहा इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने धनबाद जिला अंतर्गत झरिया विधानसभा क्षेत्र के बोरागढ में खेल के मैदान की स्वीकृति प्रदान करने हेतु उन्हे प्रार्थना पत्र सौंप उनसे निवेदन किया था। जिसके आलोक में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रागिनी सिंह के द्वारा प्राप्त संलग्न पत्र की चर्चा करते हुए युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्राचार के माध्यम से संबधित बातो का जिक्र करते हुए इस आलोक में विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक करवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है। ज़हां दिनांक 13 अप्रैल को उक्त पत्र की प्रतिलिपि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मंत्रालय द्वारा रागिनी सिंह को प्राप्त हुआ।वहीं इस पर श्रीमती सिंह ने मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर ध्यान आकर्षित करने पर आभार प्रकट किया।

Related posts