झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने कृषि मंत्री, कृषि सचिव एवं कृषि निदेशक का फूंका पुतला



धनबाद: बुधवार को झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला परिषद से पैदल मार्च करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर कृषि मंत्री, कृषि सचिव एवं कृषि निदेशक का पुतला दहन किया। एवं कलम बंद कार्य बहिष्कार किया है झारखंड राज्य जनसेवक संघ के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि आगामी 28 अप्रैल को रांची कृषि निदेशालय के सम्मुख पुतला दहन किए जाने का कार्यक्रम है। वहीं झारखंड जन सेवक संघ 4200 ग्रेड पे एवं ससमय प्रोन्नति की मांग कर रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड जन सेवक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो कोसा कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा वरीयजनसेवक मो. नसीम अख्तर, संतोष सौरभ, सुनील पांडे, पंकज अग्रवाल, कुलदीप महतो समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों के जनसेवक उपस्थित थे।

Related posts