Dhanbad:20 सूत्री उपाध्यक्ष ने गरबुडीह में लगाया जनता दरबार

Dhanbad Jharkhand News Azad Duniya News City News

धनबाद:शुक्रवार को धनबाद जिला 20सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष द्वारा धनबाद सदर प्रखंड के गरबुडीह में जनता दरबार लगाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला अपनी समस्याओं को रखा। इस अवसर पर सबसे पहले गरबूडीह प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। साथ ही जिला के सदस्य जोगिंदर सिंह जोगी, लक्ष्मण तिवारी, राजू प्रमाणिक भी उपस्थित रहे।
धनबाद सदर प्रखंड के 20 सूत्री के अध्यक्ष जितेश कुमार सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया और बुके देकर सभी को सम्मानित किया। उद्घाटन के अवसर पर धनबाद सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी भी उपस्थित रहे। धनबाद प्रखंड बीस सूत्री के सदस्य मो शाहरुख खान, अजय रवानी और जगरनाथ महतो ने भी आगंतुकों का स्वागत किया। बाद में जनता दरबार में अंबेडकर आवास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर दिलाने का आवेदन दिया। बहुत सारे बुजुर्ग और विधवा ने भी पेंशन के लिए आवेदन दिया। साथ ही कुछ दाखिल खारिज का भी समस्याएं सामने आई और पानी कनेक्शन देने की मांग की गई। जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने सभी आवेदन को प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को सभी आवेदन को फॉरवर्ड कर आवश्यक निर्देश दिए तथा जल्द से जल्द लाभुकों को न्याय दिलाने की बात कही। श्री सिंह ने श्री सिंह ने प्रखंड कार्यालय में पानी की समस्या पर चिंता जताई और कार्यालय से ही उप विकास आयुक्त से उसका निराकरण करने की मांग भी किया है। अंत में प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष जितेश सिंह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया और आगे आने का न्योता भी दिया है।

Related posts