Dhanbad:अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा रामायण मानस पाठ का आयोजन

Posted by Dilip pandey

हिंदी ग्रंथ अकादमी के लिए बाबूलाल मरांडी को सौंपा गया स्थापना विषयक मांग पत्र

धनबाद: सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में धारकिरो ग्राम निवासी अवनी कुमार तिवारी के आवास में एक रामायण मानस पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें झारखण्ड राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबुलालजी मरांडी को एक स्मार पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया।ज्ञात हो कि इस स्मार पत्र में राज्य में हिंदी ग्रंथ एकादमी की स्थापना विषयक मांग पत्र सौंपा गया है।यह मांग अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र के आदेशानुसार पुरे देश के हर एक राज्य में स्थापना हेतु दिया जायगा।इस आयोजन में नीलम पाठक, मिनाक्षी तिवारी, टिंकू तिवारी,विश्वनाथ दूबे,सत्यदेव पाठक,प्रवीण कुमार तिवारी,विनय कुमार तिवारी,अनुप कुमार तिवारी बलराम उपाध्याय आदि रामायण पाठ तथा स्मार पत्र देते हुए उपस्थित थे।

Related posts