भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने आजीवन सहयोग निधि में एक लाख देकर अभियान की शुरुआत

झरिया में बीजेपी का आजीवन सहयोग निधि अभियान शुरू


भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है: रागिनी सिंह

झरिया: झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि अभियान को लेकर एक बैठक हुई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सर्वप्रथम आजीवन सहयोग निधि में एक लाख देकर इस अभियान की शुरुआत की। रागिनी सिंह की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के राशि समर्पण से अभियान शुरू हुआ. अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने की। बैठक में झरिया विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा अपने नीतियों सिद्धांतों के साथ अपनी कार्यपद्धति के बलबूते ही पार्टी विथ डिफरेंस बनी है जिसका नेतृत्व देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे है वो इस उम्र में भी इतने ऊर्जावान है कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं आज उनके मार्गदर्शन पर देश ऊंचाइयों की बुलंदियों पर है और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी इनके कारण ही देश की गरिमा बढ़ी है और तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की पंच निष्ठाओं के प्रति जितने समर्पित हैं उतना ही सचेत आर्थिक शुचिता के लिए भी हैं। साथ ही समाज के हर वर्ग से आग्रह कर सेवा एवं समर्पण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी समर्पण दिवस के अलावा धन संग्रह के लिए आजीवन सहयोग निधि अभियान भी चलाती है। उन्होंने कहा कि अभियान से पार्टी का संपर्क एवम सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा सहयोग निधि दाताओं के मन में राष्ट्र सेवा केलिए समर्पण का भाव और मजबूत होगा। साथ ही रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है। भाजपा अपने नीतियों कार्यक्रमों के लिए जनता का सहयोग तो प्राप्त करती ही है। साथ ही पार्टी की गतिविधियों के सफल संचालन के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ जनता से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा नारा नही बल्कि संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में देश की करोड़ों जनता एवम समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान है।भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों, पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा। लोग सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा भी देखना चाहते हैं। इसलिए जनता न सिर्फ मतों के माध्यम से बल्कि भाजपा के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग भी बढ़ चढ़कर करना चाहती हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप भारतीझरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव बस्ता कोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडे अरिंदम बैनर्जी अखिलेश सिंह छोटू सिंह राजकिशोर जैना संजय यादव अनिल शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts