Dhanbad:झामुमो धनबाद जिला समिति की बैठक में धनबाद प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

Posted by Dilip pandey

धनबाद: बुधवार को धनबाद प्रखंड अंतर्गत मुनिडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में झामुमो धनबाद जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने की एवं संचालन जिला सचिव मन्नु आलम ने की।उक्त बैठक में झामुमो धनबाद प्रखंड कमेटी का पुर्नगठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष-अर्जून महतो, उपाध्यक्ष राजकुमार नापित,
सचिव कार्तीक कुमार,
सह-सचिव किशोर कुमार बाउरी ,संगठन सचिव- राजकिशोर महतो,कोषाध्यक्ष- कैलाश प्रसाद महतो को बनाया गया। नव गठित कमेटी को 15 दिनों के अन्दर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में पंचायत कमीटी गठन करनें का निर्देश दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा कि पुर्व में गठित प्रखंड कमीटी का कार्य संतोषजनक नहीं था,इस लिए पुर्व कमीटी को भंग कर नई कमीटी का गठन किया गया हैं।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई।साथ ही 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए एवं हेमंत सोरेन को पुनः झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आप सभी पूरे प्रखंड में एक सशक्त संगठन बनाइए। साथ ही जल्द से जल्द पूरे प्रखंड में सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।मौके पर मुख्य रूप से जिला सचिव मन्नु आलम,जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,अजय रवानी , जिला सहसचिव मनोज महतो, संगठन सचिव मदन महतो, वरिष्ठ नेता लछु महतो,हरी ठाकुर,अनवर मुखिया,निर्मल शर्मा, ब्रिजेश्वर सिंह,सूरज चौहान, उचित महतो, किशोर बाउरी,राजन महतो,रिंकू सिंह, धनेश्वर दास, दीपक प्रमाणिक, धीरज रवानी, बिकास महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।

Related posts