Dhanbad:9 वीं एक औंकार फेडरेशन नेेशनल गतका कप,राष्ट्रीय रेफरी एवं कोचेस सेमिनार

Posted by Dilip pandey

45 सदस्यीय झारखंड गतका टीम जलंधर- पंजाब पहुंची

धनबाद: रविवार को 9वीं एक ओंकार फेडरेशन नेशनल गटका कप, राष्ट्रीय रेफरी एवं कोचेस सेमिनार की जानकारी देते हुए गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की सचिव विद्या ने बताया की राष्ट्रीय रेफरी वा कोचेस सेमिनार के लिए झारखंड के 9 चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमे पप्पू कुमार,आकाश राज,विनायक वैभव,श्लोक शर्मा, जस्मित कुमार,नवीन कुमार गोरान,जेबा नाज,पलक परमा,शाक्षी श्रीवास्तव शामिल हैं।एक औंकार फेडरेशन नेेशनल गतका कप के लिए झारखंड गतका टीम बोकारो के राजीव कुमार सिंह,पलामु के सुमित बर्मन वा पदमा प्रियदर्शनी के देख रेख मे भाग ले रही है। यह सेमिनार वा चैम्पियनशिप 3 से 5
जुन तक चलेगी। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने इस वर्ष अक्टूबर में गोवा में होने वाली 37 वें राष्ट्रीय खेल 2023 में गतका को राष्ट्रीय खेल के रूप में शामिल किया है। गतका को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता दिए जाने से यह खेल नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उम्मीद की जा रही है कि झारखंड की टीम दमदार प्रदर्शन कर पदक जीतेगी।

Related posts