झारखंड राज्य जनसेवक संघ धनबाद शाखा ने अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य के सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह से किया मुलाकात

Posted by Dilip pandey

धनबाद: रविवार को झारखंड राज्य जनसेवक संघ धनबाद इकाई का शिष्टमंडल झरिया विधायक एवं झारखंड सरकार के सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह से मुलाकात किया। झारखंड राज्य के सभी जनसेवक अपने 11 सूत्री माँगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। कृषि विभाग द्वारा जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटा कर 2000 कर दिया गया है। हड़ताल का आज 27वां दिन है। चूँकि विधायक ने पूर्व में जनसेवकों के समस्याओं के समाधान हेतु कृषि मंत्री से मिली एवं हमारे साथ न्याय हो इस पर विचार विमर्श किया गया।इस आशाय का आभार व्यक्त करने हेतु झारखंड राज्य जनसेवक संघ के राज्य इकाई के ओर से धनबाद शाखा के शिष्टमंडल द्वारा विधायक सह झारखंड सरकार के सचेतक को गुलदस्ता भेंट गया एवं उनसे आग्रह किया गया कि जनसेवकों के हड़ताल में चले जाने से कृषि कार्य के साथ साथ ग्रामीणों के अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहा है इसे ध्यान में रखते हुए जनसेवकों के11 सूत्री मांगों के साथ हड़ताल समाप्त करवाने हेतु विभागीय सचिव से आयोजित करवाने का पहल करने की कृपा की जाए क्योंकि जनसेवक संघ जनकल्याणकारी कार्यों में बाधक नहीं बनना चाहता है।विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मुलाकात के शिष्टमंडल में जनसेवक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश महतो ,जिला सचिव विनोद कुमार विद्यार्थी, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, वरीय साथी मो. जसीम अख्तर, संतोष तिवारी, सुनील पाण्डे एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts