38वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विशाल पंडित ने स्वर्ण पदक जीत कर बढ़ाया झारखंड का मान

Posted by Dilip Pandey

धनबाद- 38वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो की देहरादून उत्तराखंड में 8 से 11 जून 2023 को आयोजित की गई थी , जिसमें विशाल पंडित ने अंडर – 65 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया ! उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के द्वारा विशाल पंडित को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया गया ! विशाल की इस स्वर्णिम सफलता के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा , झारखंड संघ के महासचिव संजय शर्मा , श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु खत्री, भाजपा नेता रमेश पांडे धनबाद ताइक्वांडो संघ संयुक्त सचिव सुमीर शर्मा ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बाउरी , विजय विश्वकर्मा भारतीय ताइक्वांडो संघ से अश्विनी शर्मा, कोच अमित रवानी , यमुना पासवान , आकाश विश्वकर्मा ने बहुत बहुत बधाई दी ,विशाल की इस सफलता पर झारखंड के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को भी काफी उत्साह और गर्व है !

Related posts