Posted by Dilip Pandey
राँची।राजधानी राँची में बिहार के भागलपुर की युवती से मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने के मामले के आरोपी यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक यश उर्फ तनवीर अख्तर को बिहार के अररिया इलाके से राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।राँची पुलिस गुरुवार को तनवीर को लेकर राँची पहुंचेंगे।बता दें इस मामले में राँची पुलिस के द्वारा मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज और मेडिकल टेस्ट भी कराया जा चुका है।पिछले दिनों पीड़िता मुम्बई से राँची आई थी।
क्या है मामला:
बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने राँची के तनवीर अख्तर पर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।तनवीर अख्तर राँची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। यहीं उक्त युवती आयी थी। जिसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। उक्त युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था।जिसे बाद में राँची के गोंदा थाना को मामला भेज दिया गया था।जिसके बाद राँची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
तनवीर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं
जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर ने उक्त मॉडल का फर्जी फेसबुक अकाउंट भी बनाने वाला था। इसकी कोशिश भी उसने की थी. वहीं मुंबई गयी झारखण्ड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

