यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे मसोनिक लॉज धनबाद नं. 95 संस्था ने लालमणि आश्रम को राशन एवं ए.सी.प्रदान किया

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: रविवार को यूनिवर्सल ब्रदर डे (विश्व बंधुत्व दिवस) के अवसर पर मसोनीक लॉज धनबाद नं. 95 द्वारा संस्था के सदस्यों ने लोहार बरवा रोड, आसन डाबर स्थित लालमणि सेवा आश्रम में वृद्धजनों के लिए राशन एवं अन्य रोजमर्रा की जरुरी वस्तुए आश्रम को भेंट किये। संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों की सुध बुध ली एवं उन्हें समय-समय पर मदद करने एवं ख्याल रखने का ढाढस भी बंधाया। आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा यहां 35 वृद्धजनों के जीवन यापन की वस्तुओं की व्यवस्था करना कभी-कभी बहुत मुश्किल लगता है और वे चिंतित भी हो जाते है लेकिन एन वक्त पर धनबाद वासियों का आश्रम आकर वृद्धजनों के प्रति लगाव,ख्याल मदद से सारी मुश्किले पार हो जाती है.आज इसी का उदाहरण मसोनीक लॉज धनबाद नंबर 95 संस्था है, जिन्होंने आश्रम को ढेर सारा राशन प्रदान किया तथा कुसुम विहार निवासी जया श्रीवास्तव ने वृद्धजनों को इस बदलती हुई मौसम में आराम के लिए एक 1.5 टन एयर कंडीशन आश्रम को प्रदान किया.ज्ञात हो कि यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे के मौके पर आश्रम में दीपक कुमार सिंह, संजय कुमार झा, जया श्रीवास्तव, डॉ. अबीर कुमार चक्रवर्ती, मोहम्मद जलील अंसारी विजय कुमार, पूर्णेन्दु शेखर, मयूरेश रंजन श्रीवास्तव एवं समाजसेवी ओमकार मिश्रा समेत अन्य सेवाकर्ता वृद्धजनों की सेवा में सक्रिय थे।

Related posts