भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ झरिया में चलाया जनसंपर्क अभियान

Posted by Dilip Pandey


पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी कार्यकर्ता है.कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है बूथ पर: रागिनी सिंह


झरिया: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को भोपाल से लाइव मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मोदी के संबोधन को झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और उनके बताए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इसके बाद रागिनी सिंह ने अपने भाजपा समर्थकों के साथ झरिया बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान रागिनी सिंह ने दुकानदारों और आमजनों को मोदी के कार्यों के बारे में बताया और कहा की 2024 में एक बार फिर मोदी के हाथों को मजबूत करे. नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में विकास के साथ साथ देश विकास की ओर बढ़ा है.

Related posts