Dhanbad:विधायक राज सिन्हा ने किया सड़क का उद्घाटन

Posted by Dilip Pandey

धनबाद: शुक्रवार 30,जून को ठाकुर कुल्ही वार्ड संख्या – 21 में झंडा चौक से लेकर अशोक कुमार के घर तक सड़क का उद्घाटन विधायक राज सिन्हा के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके पूर्व इस सड़क का निर्माण सन् 1996 में किया गया था इसके बाद इस सड़क की जर्जर अवस्था होने के बाद ठाकुर कुल्ही निवासी रंजीत जायसवाल एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के लगातार प्रयास से विधायक मद से इस सड़क का निर्माण सन् 2023 में किया गया।सड़क उद्घाटन के बाद विधायक ने जनसंपर्क अभियान के तहत पूरे ठाकुर कुल्ही में भ्रमण कर जनता से मुलाकात कर अन्य समस्यायों से अवगत हुए। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के” सेवा सुशासन और गरीब कल्याण” के 9 वर्ष पुरे होने पर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया।
इस अवसर पे मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, जिला मिडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा, जगबंधुनाथ मंडल, उत्तम मंडल, टुन्ना सिंह, मनोज रिंकू सिन्हा, बृजनंदन, छोटू सिंह,मनोज सिंह, भोला नाथ पांडे, मदन मोहन सिंह, जगरनाथ पाठक, अशोक कुमार, गुलाबचंद जायसवाल, संजय मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कैलाश रजक, पीयूष कुमार, दुर्गा सिंह, अनिल सिंह, द्वारिका मंडल, जयंत मिश्रा, विमल कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, संतोष रजक, रिंकू मिश्रा एवं ठाकुर कुल्ही निवासी उपस्थित थे।

Related posts