Posted by Dilip Pandey
धनबाद: रविवार संध्या को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसमें कवि सम्मेलन एवं नूतन पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पूर्व कार्यकर्ता विनोद सिंह ने कहा कि 9जुलाई, 1949 में स्थापित अभाविप आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है | जो छात्र हित के साथ ही समाज व राष्ट्र हित में भी कार्य करती आ रही है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्रों के साथ साथ राष्ट्रहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों को न सिर्फ उठाया बल्कि उसे लेकर प्रभावी देशव्यापी आंदोलन भी किया है। चाहे बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा हो या कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग, विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आंदोलन करता रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को “तीन बीघा” भूमि देने के विरुद्ध परिषद ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुए जिला प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ पिछले सात दशकों से सतत संघर्षरत है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है। इसके अलावा अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लगातार परिषद का संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि झारखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है। परिषद का नारा छात्र शक्ति- राष्ट्र शक्ति के साथ जुड़कर लाखों छात्र छात्राएं परिषद के कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।प्रवासी के रूप में विश्वविद्यालय संयोजक विवेक पाठक ने कहा अभाविप छात्रहित व राष्ट्रहित के साथ साथ महिला सहशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे देता आ रहा है। आज समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की प्रतिभागिता बढ़ रही है। महिलाएं अब निडर होकर बोलने लगी हैं। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है वर्तमान केंद्र सरकार में 14.3% महिला प्रतिनिधि हैं।परिषद ने महिलाओं को निडर बनाने के लिए मिशन साहसी जैसा सफल अभियान चला रहा है।साथी धनबाद महानगर पुनः ईकाई गठन की घोषणा किए गए जिसमें महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर सुजीत , महानगर मंत्री किशोर झा को दायित्व की घोषणा हुई।महानगर कार्यकारिणी इस प्रकार महानगर उपाध्यक्ष मनोज ,धीरज कुमार मिश्रा , संजय कुमार सिंह ,
महानगर सह मंत्री- सौरभ ,अखिल सिन्हा ,कंचन चौहान, संदीप, विकी ठाकुर
कोष प्रमुख- रितेश कुमार
महानगर कार्यालय मंत्री -प्रियांशु ठाकुर
महानगर मीडिया प्रभारी- अजय कुमार, श्रियम त्रिपाठी
महानगर सोशल मीडिया प्रभारी – शेखर महतो
महानगर एस एफ एस प्रमुख रिकी श्रीवास्तव,
महानगर एस एफ डी प्रमुख रणदीप गुप्ता,
महानगर कला मंच सिमरन झा, वर्षा चौहान,महानगर +2 प्रमुख आयुष झा ,विशाल कुमार।
मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश छात्रा सह प्रमुख आयुषी गुप्ता,प्रदेश एस एफ डी सह प्रमुख अमन अभिषेक, विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा, विभाग संयोजक शिवम सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी मधुसूदन यादव, जूही शर्मा ,सुधांशु गुप्ता, महानगर विस्तारक गोविंद साव, अंशु तिवारी , हर्ष ,शुभम , पीयूष , गौरव, वर्तमान कार्यकर्ता के साथ पूर्व कार्यकर्ता सम्मिलित थे अरुण राय जी, शरद पांडे जी , सतीश राय, रुपेश सिन्हा, सूरज सोनी ,आदि मौजूद थे।