प्रथम झारखंड राज्य गतका चैम्पियनशिप का धनबाद में होगा आयोजन

Posted by Dilip Pandey

15 और 16 जुलाई को पूरे झारखंड से 350 गतका खिलाड़ी लेंगे भाग

धनबाद:गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड एंव केयरींग इंडिया पीपुल्स फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे 15 और 16 जुलाई को धनबाद के पुराना बाजार स्थित शंभुराम धर्मशाला मे प्रथम झारखंड राज्य गतका चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। शुक्रवार को इसकी जानकारी देते संघ की सचिव विधा ने बताया की पुरे झारखंड से लगभग 350 गतका खिलाड़ी भाग लेंगे। ,धनबाद के अलावा हजारीबाग,बोकारो,पलामु,चतरा,रांंची खुंटी,गिरीडीह,रामगढ, लोहरदग्गा, देवघर की टिमों ने आने की पुष्टि की है।
चैम्पियनशिप को सफल बनाने हेतू आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमे मुख्य रूप से केशव हारोदिया,दिनेश मंडल, रोहित प्रसाद, अरूण कुमार, सोमनाथ चौहान,प्रेम बावरी,संजय रवानी,मो.तोराब खान, पंचम शर्मा,आरती शर्मा,अर्चना सिंह सुदीप चक्रवर्ती,राहुल शर्मा,गणेश कुमार सिंह, मनोज सिंह सम्मिलित हैं।
इस चैम्पियनशिप मे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगस्त माह मे गुवाहाटी आसाम मे आयोजित होने वाले राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे जहां से खेलो इंडिया वा राष्ट्रीय खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Related posts